Powered By Blogger

शनिवार, 7 अप्रैल 2012

pratibha sharma , hindi kavita


                                                         जंगल में  सर्वशिक्षा  अभियान                                                
जंगल में
सर्व शिक्षा अभियान चला
मेढ़क,ऊद्विलाब,सियार
केंकड़ा , हिरन , हाथी भी पढने चला
शिक्षा मंत्री , लोमड़ी देवी की कृपा से
जंगल में मिड डे मील  चला
शेर सिंह ने बन उत्सव  के समय
करोडो का पैकेज पढ़ा 
शिक्षा का स्तर फिर भी
दोयम   ही होता चला
कई कमेटी बनती गई
जंगल लेकिन शिक्षा बिहीन रहा
फिर कानून मंत्री बन्दर कुमार ने
आर टी एक्ट का क़ानून गढ़ा
सब जानबरो के बच्चो को
स्कूलों में नोमिनेशन  करने का
सख्त आदेश चला
परीक्षा शव्द चुभता  था सबको
अब मूल्यांकन शव्द चला
एक नियम जंगल में ऐसा आया
की सब का मन खिला
सब जानबरों के बच्चों को
हर हाल में पास करने का फरमान चला
अब जंगल के स्कूलों में
कोई फ़ैल नहीं होता
सब अगली कक्षा में
उन्नत होते जाते है
सर्व शिक्षा अभियान की
प्रसंशा  कर अधिकारी नहीं  अघाते  है
स्कूलों में शिक्षक , ना ही घर पर जानबर
बच्चो को पढ़ाते है 
कोई अब पढता नहीं 
सर्व शिक्षा अभियान का जमाना  चला 
जंगल  में मंगल चला
साक्षर हो गया पूरा जंगल
क ,ख , ग को पहचान सके
ऐसा न कोई
जानबर मिला
सर्व शिक्षा अभियान चला
कई बूढ़े हाथी ,हिरन और चीतल 
कहते पाए गए  
की सर्व शिक्षा बिनस्ट अभियान चला
------------------------------------------------------------------------
प्रतिभा शर्मा
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें